चीन की जानी मानी कंपनी Xiaomi ने भारत में अपनी एक जगह बना ली है Xiaomi के मोबाइल फोन हो या Mi TV या फिर हो Mi Band , Xiaomi की सभी चीजो पर लोग आंखे बंद करके भरोसा करते है। इसी के साथ Xiaomi ने अपने सबसे प्रचलित MI TV के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है। Xiaomi के Mi Smart Tv में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं साथ ही इसके लेआउट में भी कुछ खास बदलाव देखने को मिलेंगे।
Lockdown के चलते आपके मनोरंजन के लिए भारत में लांन्च हुआ Disney+ Hotstar
Xiaomi ने कहा है कि PatchWall 3.0 का अपडेट अभी कुछ Mi Tv मॉडल्स में डाउनलोड किया जा सकेगा । जिनमे है
Mi TV 4A , Mi TV 4C Pro , Mi TV 4A Pro , Mi TV 4 Pro , Mi TV 4X , Mi TV 4X Pro
वहीं Mi Smart TV के न्यू यूजर इंटरफेस में अब हॉरिजॉन्टल स्क्रॉलिंग का ऑप्शन दिया गया है जो आपके लिए पहले से ज्यादा आसान साबित होगा। Mi Tv में एनिमेशन को भी नया रुप दिया गया है। Mi Tv में नए अपडेट के बाद आपको Disney+ Hotstar का भी ऐप मिलेगा, जिसे आप डायरेक्ट टीवी से चला सकते है। बता दें कि भारत में हाल ही में Disney+ की एंट्री हुई है। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा ।
इसके साथ ही Mi कंपनी ने कहा है कि Mi Tv के यूआई को भी और बेहतर किया गया है। इसी के साथ Mi Tv में यूजर्स सिर्फ एक क्लिक के जरिए स्पोर्ट्स प्रोग्राम को भी एक्सेस कर सकेंगे और अन्य स्पोर्ट्स टूर्नामेंट Mi Tv यूजर्स को देखने को मिलेंगे।
कम दामों में ये हैं टॉप एंड्राइड स्मार्ट टीवी
कैसे करे Mi Tv को अपडेट
Mi Tv के नए अपडेट को अपने Mi Tv में अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको Mi Tv सेटिंग्स में जाना है और यहां About TV पर जाकर नए वर्जन से अपडेट करना है. इसके लिए टीवी में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।