कीबोर्ड Computer का महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस है जो की विभिन्न set of keys के साथ आता है जिसके द्वारा नंबर, लेटर और स्पेशल सिम्बल को इनपुट किया जा सकता है। RGB Backlit या colorful Backlit कीबोर्ड भी सामान्य कीबोर्ड की तरह कार्य करता है परंतु यह कीबोर्ड colorful LED Backlit के सपोर्ट के साथ आता है जिसके तहत विभिन्न कलरफुल लाइट की – कैप से प्रकाशित होती हैं। सर्वप्रथम यह RGB Backlit कीबोर्ड, गेमिंग Laptop के साथ मार्केट में आने शुरू हुए थे। उपभोक्ता आसान तरीके से सामान्य कीबोर्ड को colorful Backlit कीबोर्ड बना सकता है। इस DIY प्रोजेक्ट को निम्न तरीके से पूरा किया जा सकता है –
एक नजर Top 7 रोचक और उपयोगी Computer Hacks पर
जरूरी उपकरण –
Colorful Backlit कीबोर्ड बनाने के लिए निम्न उपकरण की आवश्यकता है –
- स्क्रू ड्राइवर
- LED लाइटस्ट्रिप
- ग्लू
- मेल – फीमेल DC कनेक्टर
- 12V DC adapter
- सामान्य कीबोर्ड
- Colorful Backlit कीबोर्ड को बनाने का तरीका –
क्या आप भी है अपने Laptop/Computer के हैंग होने से परेशान ? ट्राई करे ये टिप्स
सामान्य कीबोर्ड को colorful Backlit कीबोर्ड में निम्न स्टेप द्वारा पूरा किया जा सकता है –
- सर्वप्रथम उपभोक्ता कीबोर्ड के सभी स्क्रू को खोल दे और सभी की – कैप्स को निकाल दे और की – कैप्स की खाली जगह को साफ कर दें।
- अब लंबी या छोटी स्ट्रिप LED लाइटस्ट्रिप को की – कैप्स की खाली जगह में ग्लू के माध्यम से स्थापित करें। स्ट्रिप को स्थापित करने का बाद parallel connection करें अर्थात सभी स्ट्रिप के (+) को (+) से और (-) को (-) से कनेक्ट (soldering) करें।
- मार्केट में LED लाइटस्ट्रिप कनैक्टर के साथ भी उपलब्ध है जिसे उपभोक्ता को सोल्डर या कनेक्ट करके की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
बेहतर फीचर्स के साथ ये है Top 7 Desktop Computers
- उपरोक्त कनेकसन करने के बाद उपभोक्ता कनेक्टेड LED लाइटस्ट्रिप को female DC jack से कनेक्ट करें और फिर 12V DC adapter के माध्यम से पावर सप्लाइ दे।
- इस DC adapter में male DC jack उपलब्ध होता है जो की female DC jack से कनेक्ट होता है और LED लाइटस्ट्रिप को ऑन या ऑफ करने में सहायक होता है।
Microsoft : जल्द ही आप कर सकेंगे Computer से अपने SmartPhone का म्यूजिक कंट्रोल